Giridih : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पारसनाथ के जंगल से 300 मीटर इलेक्टि्क वायर और 13 लीटर विस्फोटक रसायन बरामद

गिरिडीह : नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने पारसनाथ की तराई वाले खुखरा थाना क्षेत्र के जोकाईनाला,
चतरो कानाडीह के समीप छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 300 मीटर कोड़ेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक केमिकल लिक्विड जब्त किया है।

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि पारसनाथ के जंगलों में नक्सलियों ने विस्फोटक जमा कर रखा है, जिसका उपयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। इसके बाद डॉग स्क्वायड के साथ टीम ने छापेमारी शुरू की। इस अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और सहायक कमांडेंट सी. एच. तोम्बा ने किया।

इस छापेमारी में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए विस्फोटक सामग्री को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बढ़ेगी तथा आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: धर्म से ऊपर उठकर, एकता की मिसाल बना बोकारो का दुर्गा पूजा भूमि पूजन – शामिल हुए सभी धर्म के लोग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time