Jamshedpur: म्यूटेशन, सीमांकन और ऑनलाइन लगान पर उपायुक्त ने की सख्त समीक्षा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर उपायुक्त, एसडीओ घाटशिला, एलआरडीसी घाटशिला, सभी अंचल अधिकारी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि साप्ताहिक भूमि विवाद समाधान दिवस और अंचल कार्यालयों में रोजाना जनसुनवाई का प्रचार-प्रसार तेज हो। लोगों की समस्याओं का निपटारा समय पर और पारदर्शी तरीके से हो।

म्यूटेशन की स्थिति
जनवरी से अब तक 9300 आवेदन आए
इनमें से 4456 का निष्पादन (48%)
1686 मामले लंबित (18%)
3158 आवेदन निरस्त (34%)
सबसे बेहतर काम मुसाबनी, पोटका और गुड़ाबांदा में हुआ, जबकि गोलमुरी, डुमरिया और मानगो में प्रगति धीमी रही।
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि बिना आपत्ति वाले मामलों में देरी न हो, और अगर आवेदन अस्वीकृत किया जाए तो स्पष्ट कारण दर्ज हो।

परिशोधन और सुओ-मोटो मामले
सुओ-मोटो म्यूटेशन के 5751 आवेदनों में से 2794 का निष्पादन, 1905 रिजेक्ट।
परिशोधन पोर्टल पर आए 9835 आवेदनों में से 5562 का निष्पादन।
डीसी ने कहा कि आवेदकों को दस्तावेजों की स्पष्ट चेकलिस्ट दी जाए ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय न आना पड़े।

बैठक में तय हुआ कि लंबित सीमांकन कार्य को प्राथमिकता मिले।
ऑनलाइन लगान भुगतान बढ़ाया जाए।
त्रुटियों के कारण जिनका लगान नहीं कट रहा, उन्हें अंचल स्तर पर सुधारा जाए ताकि सभी किसानों का लगान रसीद कटे।

स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसे कामों के लिए भूमि अधियाचना प्रस्तावों की त्वरित जांच और प्राथमिकता से भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: राजस्व मामलों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश, अपर उपायुक्त की भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time