Jamshedpur: “हमने अपना अभिभावक खो दिया” – रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंगल कालिंदी

जमशेदपुर:  झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री और जनआंदोलनकारी रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा आवास पर मंगलवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र सोमेश सोरेन को सांत्वना दी।

 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “हमने अपना अभिभावक, गार्जियन और सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है। रामदास दादा हमेशा हमारे साथ खड़े रहे और उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से नई दिशा दिखाई।”

 

मंगल कालिंदी ने कहा कि रामदास सोरेन ने केवल शिक्षा और जनसेवा ही नहीं बल्कि कामगारों के अधिकारों की लड़ाई को भी अपना जीवन समर्पित किया। उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और स्पष्ट विचारधारा ने उन्हें जनता के बीच एक खास पहचान दी।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute to Ramdas Soren: जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time