Bahragora : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखा पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (50) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग सड़क पार कर नहाने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित और सराहनीय पहल करते हुए बिना समय गंवाए घायल बुजुर्ग को अपने ही वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने अपना दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी स्कूल चिड़िया के स्थापना दिवस पर याद किए गए स्वामी दयानन्द 

वेदों के लौकिक और आध्यात्मिक अधिकार की वापसी की वकालत करते थे दयानंद : डी.के पाणिनि गुवा : डीएवी स्कूल की स्थापना दिवस डीएवी चिड़िया में मनाई गई ।प्राचार्य, डीएवी पब्लिक…

Spread the love

Bahragora : सांड्रा पंचायत में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाल कर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

बहरागोड़ा : सांड्रा पंचायत में मंगलवार माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें महिलाओं ने हाथ में तख्ती लिए हुए सांड्रा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time