Gua : ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से वर्तमान मुंडा दामु चाम्पिया को मुंडा पद से विमुक्त करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में कहा कि दामु चाम्पिया की गुवा सेल खदान में नौकरी लग चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार संविधान एवं पारंपरिक व्यवस्था के नियमों के तहत कोई व्यक्ति मुंडा पद पर रहते हुए सेल अथवा अन्य किसी संस्थान में नौकरी नहीं कर सकता। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ग्राम सभा आयोजित की और निर्णय पारित किया। बैठक में 9 मौजा के मुंडा, डाकुआ, गांव के बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी की सहमति से दामु चाम्पिया को मुंडा पद से मुक्त किया गया। साथ ही ग्राम सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि नए मुंडा के चयन तक जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की देखरेख में मुंडा पद का कार्यभार संचालित किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से यह भी तय किया गया कि नए मुंडा के चयन की प्रक्रिया शुरू करने हेतु प्रखंड कार्यालय एवं जिला स्थित मुंडा-मानकी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

Spread the love

Related Posts

Bahragora : कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकार, ED की कार्रवाई को बताया गैरवाजिब

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने…

Spread the love

Jadugoda : धोखाधड़ी के मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने महाराष्ट्र से जाका उल्लाह खान को किया गिरफ्तार,  भेजा घाटशिला जेल

जादूगोड़ा : धोखाधड़ी के एक मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने जाका उल्लाह खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार को घाटशिला जेल भेजा दिया। इस सिलसिले में उसके खिलाफ जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time