बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित सीपीआई (एम) पार्टी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को राज्य कमिटी सदस्य स्वपन कुमार महतो व लोकल कमिटी सदस्य झंटू मुंडा के नेतृत्व में वामदलों ने एकजुट होकर सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य व विपक्ष के नेता कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को केंद्र सरकार की राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की कार्रवाई बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा यह भ्रम न पाले कि वह इन कार्रवाइयों से वामपंथी आंदोलन को कमजोर कर सकती है, क्योंकि आपातकाल से लेकर अब तक विजयन के खिलाफ हुई हर साजिश को जनता ने नाकाम किया है। वामदलों ने इस कार्रवाई में भाजपा और कांग्रेस के बीच अंदरूनी सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन की प्रधानमंत्री से मुलाकात के ठीक अगले ही दिन यह छापेमारी होना और राहुल गांधी द्वारा लगातार विजयन की गिरफ्तारी की मांग करना इसी दुर्भावना को दर्शाता है। नेताओं ने तंज कसा कि हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी और अशोक चव्हाण जैसे दर्जनों दागी कांग्रेस नेता केंद्रीय एजेंसियों के डर से भाजपा की शरण में चले गए, लेकिन संघ परिवार की धमकियों के आगे जान देकर संघर्ष करने वाले वामपंथी कार्यकर्ता कभी नहीं झुकेंगे। महज एक प्रतिशत की सजा दर वाले ईडी के इन खोखले मामलों और सीएमआरएल से जुड़े वीआईपी आरोपियों को बचाने के इस पक्षपात के खिलाफ देशभर में स्वतःस्फूर्त जनविरोध शुरू हो चुका है, जिसके मद्देनजर वामदलों ने झारखंड के सभी वर्गों से इस सुनियोजित हमले के खिलाफ एकजुट होकर पूरे राज्य में पुरजोर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत जाना, रेवती सिंह मुंडा, तारकेश्वर घोष ,तपन विशाल, राजकुमार दुबे, साधन नायेक , तपन नायेक, पागलु मुंडा,मानिक चांद मुंडा, गौरांग पाईकिरा,भीमानंद महतो ,रवि बेहरा सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : मौदा-खुदपुटली सड़क पर पुलिया के नीचे मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
There is no ads to display, Please add some



















































