जादूगोड़ा : धोखाधड़ी के एक मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने जाका उल्लाह खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार को घाटशिला जेल भेजा दिया। इस सिलसिले में उसके खिलाफ जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 04/2026( दिनांक-20 जनवरी 2026, धारा 316 (2) /318 (2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में वारंटी प्राथमिक अभियुक्त जाका उल्लाह खान, पिता स्व0 सका उल्लाह खान पता मस्जिद मोमिनपुर के पास अंजनगाँव सुरजी, पो0+थाना अनजनगाँव सुरजी, जिला अमरावती (महाराष्ट्रा) का निवासी है। उस पर धोखाधड़ी कर ट्रेलर वाहन को ले जाने के आरोप मे प्राथमिक दर्ज की गई थी।
There is no ads to display, Please add some



















































