Jadugora : डोमजूडी पंचायत के धोबनी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने, कलियुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को खुले आसमान के नीचे फेंका

पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंपा, वार्ड मेंबर ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जतायी

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड क्षेत्र के डोमजूडी पंचायत के धोबनी गांव में आज अहले सुबह मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी। एक कलियुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को खुले आसमान के नीचे फेंक कर फरार हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जादूगोड़ा पुलिस मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद्  हिरण्यमय दास,  की पहल पर बच्ची को एमजीएम अस्पताल के चाइल्ड केयर को सौंप दिया। घटना के बाबत बताया जाता है कि अहले सुबह साढ़े पांच बजे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धोबनी गांव में ग्राम प्रधान नसीब बेसरा के घर से 50 मीटर की दूरी पर गांव की 14 वर्षीय युवती दुला  हांसदा झाड़ू लगा रही थी।

इसी क्रम में उसने एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। बच्ची को अकेला देख वह चौक गई। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। फिर क्या था बच्ची को देखने व उसके प्रति पूरे गांव का प्यार उमड़ पड़ा। घटना की सूचना पाकर जादूगोड़ा पुलिस,  मुखिया अनीता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्यमय दास, स्वास्थ्य सईया लक्ष्मी सोरेन, वार्ड मेंबर राहुल सोरेन, वीरेन बास्के, माधव सोरेन घटना स्थल पर पहुंच कर उसके स्वास्थ्य की जांच कराने सदर अस्पताल ले गए। जहां से नवजात को एमजीएम रेफर कर दिया। बाद में जनप्रतिनिधियों के आग्रह में चाइल्ड हेल्प लाइन ने बच्ची को गोद ले लिया।

बरामद बच्ची को वार्ड मेंबर राहुल सोरेन को सौंपने की मांग

बच्ची को घेरकर खड़े स्थानीय लोग

डोमजूडी पंचायत की मुखिया ने जिला प्रशासन से बरामद बच्ची को गांव के वार्ड मेंबर राहुल सोरेन की पत्नी माधो सोरेन को सौंपने की मांग की हैं। इधर माधो सोरेन ने भी इस लावारिस बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की है। उसका कहना है कि उसके घर में बेटी नहीं है। जिसकी वजह से वह लावारिस बच्ची को अपने यहां रखकर उसका भविष्य बनाना चाहती है। इस बाबत मुखिया अनीता मुर्मू ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल चाइल्ड हेल्प लाइन जमशेदपुर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी ताकि गांव की बच्ची का पालन-पोषण गांव में ही हो सके। वार्ड मेंबर राहुल सोरेन की पत्नी माधो सोरेन ने भी बच्ची की गोद लेने की इच्छा जाहिर की है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट,  फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time