Bahragora : AI कैमरे से होगी हाथियों की निगरानी, हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल में लगाए जाएंगे 26 कैमरे

भाजपा नेता चुनु माहाली ने लुगाहारा और मानुषमुड़िया के संवेदनशील गांवों में भी तकनीक के विस्तार की उठाई मांग

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम सहित झारखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में बढ़ते हाथी-मानव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग द्वारा आधुनिक एआई (AI) तकनीक आधारित कैमरा सिस्टम लगाने की पहल को सराहनीय बताते हुए भाजपा नेता चुनु माहाली ने इस व्यवस्था को अन्य संवेदनशील गांवों में भी जल्द से जल्द विस्तार देने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से अपील करते हुए कहा कि चाकुलिया वन क्षेत्र, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चांडिल में 26 एआई कैमरे लगाने का निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य है, लेकिन इसके साथ ही दारिशोल बीट के लुगाहारा, दुधकुण्डी, लोधनबनी, पानीशोल, धोडांरी तथा मानुषमुड़िया बीट के धानघोरी, मांगड़ोशोल, सोनाकड़ा, भादुआ और बेनाशोली जैसे अत्यधिक प्रभावित गांवों को भी इस परियोजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाना चाहिए।

हाथियों की मौजूदगी की मिलेगा अलर्ट

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि इन इलाकों में जंगली हाथियों के झुंड द्वारा फसलों, घरों और इंसानी जान-माल को लगातार भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं; ऐसे में इन क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखने वाले स्मार्ट एआई कैमरे और ऑटोमैटिक सायरन सिस्टम लगने से हाथियों की मौजूदगी का अलर्ट तुरंत मिल सकेगा, जिससे समय रहते ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और भविष्य में होने वाली किसी भी बड़ी दुर्घटना को पूरी तरह रोका जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बकरीद पर बहरागोड़ा, मटिहाना और चिंगडा में दिखा कौमी एकता का रंग, नमाज के बाद मांगी देश की खुशहाली की दुआएं

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time