जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट मोड में हैं।इधर जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के निर्देश पर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने यूसिल मस्जिद से जादूगोड़ा मोड़ चौक तक फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण बकरीद बनाने का आग्रह किया। इस फ्लैग मार्च में सुमन सिंह, दिनेश सिंह, झारखंड होम गार्ड की ओर से गुरुचरण मुंडा, दीपक सिंह, मनसा राम हेंब्रम, दिनेश टुडू, दशमत टुडू समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। मौके पर पुलिस अधिकारी सुमन सिंह ने कहा कहा कि पर्व-त्यौहार में महौल खराब करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some



















































