Jadugora : घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र से पहली बार दो सबर छात्रों ने बजाया अपनी प्रतिभा का डंका, जैक बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन से स्कूल का नाम किया रोशन 

सबर छात्रों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाएंगे समाजसेवी सोमाय टुडू, पोटका विद्या निकेतन स्कूल से दोनों करेंगे +2

जादूगोड़ा : जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। यह साबित कर दिखाया है, पोटका के ग्वालकाटा सबर नगर स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विधालय के छात्र सोनिया सबर एवं मंगला सबर ने। दोनों छात्रों ने जैक बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल के साथ-साथ अपने शिक्षक एवं अभिभावक का सिर गर्व से उच्चा कर दिया है। सोनिया सबर ने जहां 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, वहीं मंगला सबर 72 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण हुआ। दोनों छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ भी प्रसन्नचित हैं। दोनों छात्र उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे। लेकिन उनकी चिंता समाजसेवी सोमाय टुडू ने दूर कर दी। वे दोनों छात्रों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाने को तैयार हो गए हैं। साथ ही उन्होंने दोनों का नामांकन हल्दीपोखर स्थित विद्या निकेतन + 2 स्कूल में कराने का आश्वासन दिया। दोनों छात्रों की उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली आर्थिक बाधा दूर हो गई है। दोनों छात्रों ने आश्वस्त किया है कि अब उन्हें आगे बढ़ने से कोई बाधा रोक नहीं सकती। ज्ञातब्य हो कि जैक बोर्ड का रिजल्ट निकलने के बाद दोनों छात्रों के समक्ष उच्च शिक्षा के लिए चिंतित थे। आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होने के कारण वे मायुष थे। इसी बीच इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह देवगम को मिली। वीर सिंह देवगम ने छात्रों की समस्या से सोमाय टुडू को अवगत कराया। साथ ही दोनों के गांव (डुमरिया प्रखंड के लांगों गांव के पाडसी गाजाड़ टोला) जाकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने छात्रों को शैक्षणिक सामग्री के अलावे उपहार भेंटकर प्रोत्साहित किया। साथ ही दोनों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाने की बात कही। सोमाय टुडू ने बताया कि घाटशिला अनुमंडल के रहने वाले दोनों छात्रों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। यह घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र  के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का नामांकन हल्दीपोखर स्थित विद्या निकेतन स्कूल में 11 जून को कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : कालिकापुर पंचायत के मातकुमडीह गांव के नए माझी बाबा बने राजेश मुर्मू, पारंपरिक रिति-रिवाज से ग्रामीणों ने किया स्वागत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time