बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की राजलाबाँध पंचायत अंतर्गत उईनाल गांव के लोग इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं।जहाँ एक तरफ आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ प्रशासन की उदासीनता के कारण गांव में लगी सोलर जलमीनार पिछले एक महीने से पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलमीनार के बंद होने से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है और ऐसे समय में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। लेकिन पिछले एक महीने से जलमीनार खराब होने के कारण उन्हें पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को इस चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के चापाकालों या अन्य स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।अब देखना यह है कि इस भीषण गर्मी में तड़पते ग्रामीणों की पुकार संबंधित विभाग के कानों तक कब पहुंचती है और कब उईनाल गांव के लोगों को इस विकराल पेयजल समस्या से मुक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, NH-18 पर गुप्त सूचना के बाद 3 हाइवा और ट्रैक्टर कब्जे में लिया
There is no ads to display, Please add some


















































