Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, NH-18 पर गुप्त सूचना के बाद 3 हाइवा और ट्रैक्टर कब्जे में लिया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के सिंडिकेट और सिंडिकेट संचालकों के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने अपनी रणनीति बदलते हुए एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बालू की बड़ी खेप पार होने की पुख्ता और गुप्त सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने धर्मकांटा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध स्थिति में खड़े तीन गगनचुंबी हाइवा वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

प्रशासन द्वारा जब्त किया गया बालू लदा हाइवा

जब अधिकारियों ने वाहनों की जांच की, तो वे अवैध बालू से पूरी तरह लोड पाए गए। जिसके चालकों द्वारा कोई भी वैध माइनिंग चालान या दस्तावेज पेश नहीं करने पर पुलिस ने तुरंत जिला खान निरीक्षक को मौके पर बुलाकर समन्वय स्थापित किया और तीनों हाइवा को सीज कर दिया। साथ ही इसी धरपकड़ के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध बालू का एक ट्रैक्टर को भी रंगे हाथों दबोच लिया। अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे बहरागोड़ा और सीमावर्ती इलाकों के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है और कई सिंडिकेट संचालक भूमिगत हो गए हैं। जब्त किए गए चारों वाहनों को कड़ी सुरक्षा के बीच बहरागोड़ा थाना परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है। साथी संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

गुवा : गुवा सेल में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का भीटी मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह 10 बजे सशक्त संयुक्त मोर्चा ने ठेका मजदूरों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time