Gua : दुबिल गांव की ग्राम सभा में रोजगार, मुआवजा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग

गुवा  : छोटानागरा पंचायत के दुबिल गांव में मंगलवार सुबह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दुलाल गुमटी के समीप ग्राम मुंडा रामलाल चाम्पिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ग्राम सभा में गांव के लोगों ने रोजगार, मुआवजा, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा सेल की चिड़िया/दुबिल माइंस में स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने का रहा। ग्रामीणों ने कहा कि खदान क्षेत्र से प्रभावित होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। ग्राम सभा में पहला प्रस्ताव पारित कर दुबिल गांव के 200 बेरोजगार युवक एवं युवतियों को सेल चिड़िया खदान में प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की मांग की गई। ग्राम सभा में पेयजल संकट का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रस्ताव पारित कर गांव के आठ चापाकलों पर जल्द जलमीनार लगाने की मांग की। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण गांव में पानी की समस्या गंभीर हो गई है और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में माइंस से प्रभावित जमीन के बदले उचित मुआवजा और प्रभावित परिवारों को रोजगार देने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से उनकी जमीन खनन कार्यों से प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक उन्हें उचित लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा गांव की सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बहाल एवं सुदृढ़ करने की मांग भी ग्राम सभा में उठाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक-युवतियां और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time