jamshedpur : गदड़ा में सड़क की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, थानेदार की शक्ति पर भड़कीं महिलाएं, विधायक पर अनदेखी का लगा आरोप

जमशेदपुर : नेता वोट मांगने के लिए ठीक घरे – घर भीख मांगता है । लेकिन रोड़ बनाने के लिए फंड खत्म हो गया है। सब चोर है। यह आरोप लगाई गदड़ा बारीगोड़ा मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर नाराज महिलाओं ने। सोमवार को गदड़ा में मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज़ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट पड़ा। सैकड़ों महिलाएं पुरुषों को गरिआते हुए सड़क पर उतर आयीं। देखते – देखते सैकड़ों महिलाएं सड़क पर जल जमाव वाली जगह पर एकत्रित होकर बांस बल्ली से सड़क को अवरूद्ध कर दीं। जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। महिला इतनी नाराज थीं कि स्थानीय पुरुषों तक को भला बुरा कही। महिलाओं ने पुरुषों से कहा कि जो काम आप लोगों को करना चाहिए था वो काम हम घर की महिलाओं को करना पड़ रहा है। नेता रोज इसी सड़क से जाता है क्या सड़क की बदहाली उसको दिखाई नहीं देता है ?

सड़क जाम की सूचना पाकर परसूडीह थानेदार दल बल के साथ गदड़ा पहुंचे। परंतु थानेदार के अव्यवहारिक बर्ताव से महिलाएं भड़क गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिस बल के थानेदार गदड़ा पहुंचकर महिलाओं पर रूआब झाड़ रहे थे। हाथ पकड़ कर खींच कर हटाने का प्रयास कर रहे थे, फलस्वरूप महिलाएं आक्रोशित हो गई । एक महिला को खींच तान में चोट आ गई। जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। महिलाओं ने कहा कि आजतक हम लोग कभी पार्टी पोलिटिक्स नहीं किये हैं।

गदड़ा में सड़क जाम के बाद इंतजार करते राहगीर एवं दोपहिया वाहन चालकों की भीड़

सड़क पर जगह -जगह गड्ढ़ा है । उन गड्ढों में पानी भरा है। हर दिन गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। सांसद -विधायक हमेशा इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन सड़क की सुध नहीं लेते हैं। ऐसे में हम लोग लाचार होकर ऐसा कदम उठाएं है। आखिर कौन सुनेगा हमारी समस्या ? महिलाओं ने कहा कि थानेदार नए हैं उन्हें अपनी मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। वो गारंटी लेंगे सड़क बनवाने का । इस बीच जाम स्थल पर महिलाओं से थानेदार की तीखी नोंक झोंक हुई। महिलाओं ने विधायक एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे लगाई। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम खुला। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अब मोर्चा हम लोग संभाल लिये हैं पंचायत चुनाव में भी वोट मांगने के लिए आने वाले नेताओं को इस बार सबक सिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें : 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time