Jamshedpur: जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय राम दास सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घोड़ाबाँधा स्थित उनके आवास पर पहुँचे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. राम दास सोरेन झारखंड की राजनीति में गरीबों और वंचितों की आवाज थे। उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए राज्य के शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान दिया और समाज सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय नेता बनाया।

इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव के साथ अजय कुमार, एम. चंद्रशेखर राव, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, अर्जुन यादव, विजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, विजय राव, दिनेश सिंह, विकास कुमार, विजय पासवान, धर्मेंद्र कुमार और अमरजीत सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Tribute to Ramdas Soren: जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time