पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने उन्नत भारत अभियान के तहत गाँव बड़ा बंदुआ में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को साफ-सफाई और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक करना था, ताकि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
छात्रों ने गाँव की गलियों और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन से पूरे गाँव में धुआँ छोड़ा गया।
अभियान के समन्वयक सूरज कुमार ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा, “सिर्फ सफाई करना ही हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि गाँव वालों को आत्मनिर्भर बनाना है। जब तक हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक बीमारियों से छुटकारा पाना मुश्किल है।”
छात्रों ने ग्रामीणों को समझाया कि –
पानी इकट्ठा न होने दें,
नालियों को समय-समय पर साफ रखें,
कचरे का सही निपटारा करें,
और रात में मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
शिक्षकों और ग्रामीणों का सहयोग
एनएसएस समन्वयक डॉ. भूपेश चंद ने ब्लीचिंग पाउडर के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू गगराई, अमृता सुरेन, डॉ. दिनेश, डॉ. सतीश जी और प्रकाश सिंह ने भी सहयोग दिया। ग्राम प्रधान रविंद्र सरदार, वार्ड सदस्य फुलमनी सरदार, तुलसी हेंब्रम और विष्णु हेंब्रम ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।
कॉलेज अध्यक्ष राम बचन ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े रहकर लोगों को जागरूक करना भी है। ऐसे अभियान हमारे छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।”
इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र नीतीश, संजीत, दीपक, जवाहर और ऋतुराज ने भी पूरे उत्साह से हिस्सा लिया।
इसे भी पढ़ें : Ranchi: कॉल सेंटर और डिलीवरी बॉय की नौकरी से डिप्टी कलेक्टर बने सूरज यादव
There is no ads to display, Please add some



















































