Jadugora: तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं का प्रदर्शन, डीलर बदलने की मांग

जादूगोड़ा:  झारखंड सरकार भले ही योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाने का दावा करती हो, लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है। पोटका प्रखंड के मानपुर गांव में बीते तीन महीने से 300 से अधिक राशन कार्ड धारियों को अनाज नहीं मिला। इसको लेकर आक्रोशित महिलाओं ने गांव में ही जोरदार प्रदर्शन किया और राशन डीलर मकर महाली को बदलने की मांग की।

ग्रामीण मुखेंन मार्डी, राम खंडवाल, रवि रजक, अर्जुन सिंह, हरे कृष्णा सोरेन, बलिया हांसदा, सीता मुर्मू, रायमत हांसदा, राधिका खड़वाल, सुकांति मुखी और विनोता पात्रो ने बताया कि जनवरी, अप्रैल और अगस्त का राशन अब तक नहीं मिला है। सिर्फ जून का ही वितरण किया गया। ऐसे में गरीब परिवारों के सामने गुजारे का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर मकर महाली हर दो-तीन महीने पर ही राशन देता है। कई बार वह यह कहकर टाल देता है कि “राशन चूहा खा गया” या फिर “नेटवर्क की समस्या है”। लोगों का कहना है कि इस बहाने से राशन की हेराफेरी की जाती है।

ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि झारखंड सरकार धोती-साड़ी तो भेज देती है, लेकिन जब तक मानपुर पहुँचता है, चूहे खा जाते हैं। लोगों का कहना है कि डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और राशन समय पर मिले।

ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है। क्या दोषी डीलर पर कार्रवाई होगी या फिर मामला भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: राजस्व मामलों में पारदर्शिता और तेजी लाने के निर्देश, अपर उपायुक्त की भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही,जल निकासी नहीं होने से जनजीवन हुआ ठप्प 

बहरागोड़ा : लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र को पूरी तरह जलमग्न कर दिया है, जिससे सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं और…

Spread the love

Potka : मानपुर पहुंचने का रास्ता बना जानलेवा, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दमाकी–मानपुर तीन किमी सड़क बदहाल, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल पोटका : ऐतिहासिक गांव के रूप में पहचान रखने वाला मानपुर आज बुनियादी सड़क सुविधा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time