Jhargram : गोपीबल्लभपुर अस्पताल के सामने हुई फायरिंग का 9 घंटे के भीतर खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद 

झाड़ग्राम : गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने दिनदहाड़े हुई फायरिंग के घटना का झाड़ग्राम जिला पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके कब्जे से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मदनसोल गांव निवासी आकुल सेनापति (47) अपनी पत्नी साबित्री खामरी सेनापति, जो एक आशा कार्यकर्ता हैं, को लेने अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि अस्पताल के सामने पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। गोली उनके सीने के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल आकुल सेनापति को तुरंत गोपीबल्लभपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) गोलाम सरवर, एसडीपीओ परवेज सरफराज तथा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली।

बरामद देशी कट्टा व कारतूस

पीड़ित की बहन के लिखित शिकायत के आधार पर गोपीबल्लभपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने शीतल राणा (22), गुरुप्रसाद दोलाई (21) और त्रिनाथ दोलाई उर्फ राजू दोलाई (21) को गिरफ्तार किया। त्रिनाथ दोलाई को मदनसोल गांव से जबकि अन्य दो आरोपियों को खड़गपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। शनिवार को तीनों आरोपियों को झाड़ग्राम जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। हालांकि हमले के पीछे की वास्तविक वजह और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और मामले की जांच जारी है।
दिनदहाड़े अस्पताल के सामने हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों में भरोसा कायम हुआ है। वहीं घायल आकुल सेनापति की हालत पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच किया गया समर सेफ्टी किट का वितरण, विधायक, एसपी व  एसबीआई के अधिकारी रहे मौजूद

Spread the love

Related Posts

Jhargram : वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम : प्रवीण कुमार त्रिपाठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान झाड़ग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद…

Spread the love

Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time