Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन

मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले को लेकर शुक्रवार को डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने अदिति पांडे के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान विधायक टाइगर जयराम महतो ने अदिति की माता श्रीमती अंजनी पांडे, पिता मनीष पांडे एवं अन्य परिजनों ने उन्हें बताया कि इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूरी बात सुनकर विधायक भावुक हुए और घटना को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताया।

मौके पर ही विधायक जयराम महतो ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से टेलीफोन पर वार्ता कर अदिति पांडे कांड की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने दो दिनों के भीतर मामले के खुलासे का आश्वासन दिया।

विधायक टाइगर जयराम महतो ने स्पष्ट कहा कि यदि दो दिनों के भीतर पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की रांची टीम सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी।

वहीं केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मासूम अदिति को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यदि दो दिनों के भीतर अदिति कांड का खुलासा नहीं होता है, तो जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रांची बंद का आह्वान भी किया जा सकता है।

जेएलकेएम ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। ज्ञातब्य हो कि 18 माह की मासूम विगत 22 दिनों से लापता है. जिसकी खोजबीन में परिजनों के साथ-साथ पुलिस जुटी है।

इसे भी पढ़ें : Muri : लिफ्ट सिंचाई योजना में बिजली कनेक्शन के लिए किसानों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक 

मुरी : पुरुलिया-रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बॉक्साइट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time