बहरागोड़ा : झरिया से बांकदोह जाने वाली मुख्य सड़क पर झारापड़ा गांव के समीप बनी पुलिया की टूटी रेलिंग इस वक्त राहगीरों के लिए मौत का कुआं बनी हुई है और किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रही है। बेहद व्यस्त रहने वाले इस मार्ग से होकर न केवल गुहियापाल पंचायत बल्कि नदी पार के गुड़ाबांदा प्रखंड के भी दर्जनों गांवों के ग्रामीणों और वाहनों का दिन-रात आना-जाना लगा रहता है। सुरक्षा दीवार (रेलिंग) के न होने से, खासकर रात के अंधेरे में, जरा सी लापरवाही भारी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से किसी अनहोनी का इंतजार किए बिना इस खतरनाक हो चुकी पुलिया की मरम्मत कराने और जल्द से जल्द नई रेलिंग लगाने की पुरजोर मांग की है ताकि इस रूट पर सफर सुरक्षित हो सके।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा के विश्वरूप भुईयां ने NMMS परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, मिली 9वीं रैंक ग्रामीणों में हर्ष
There is no ads to display, Please add some



















































