Gua : डीएवी स्कूल चिड़िया के स्थापना दिवस पर याद किए गए स्वामी दयानन्द 

वेदों के लौकिक और आध्यात्मिक अधिकार की वापसी की वकालत करते थे दयानंद : डी.के पाणिनि

गुवा : डीएवी स्कूल की स्थापना दिवस डीएवी चिड़िया में मनाई गई ।प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरिया के डी.के पाणिनि ने हार्दिक उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि एक जून 1886 को लाहौर में यह डीएवी स्कूल शुरू किया गया था। यह देश का पहला डीएवी स्कूल है। महात्मा हंस राज इसी के हेडमास्टर थे। भारत की आजादी के कई क्रांतिकारी इसी स्कूल से पढ़े और इसमें शहीद भगत सिंह भी शामिल हैं।प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, चिरिया के डी.के पाणिनि ने बताया कि वेदों की ओर लौटें, स्वामी दयानंद सरस्वती के ये कालजयी शब्द सबों के मार्ग को रौशन करते हैं । डीएवी आंदोलन की गौरवशाली विरासत का जश्न पूरे देश में मनाई जाती हैं। डीएवी स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने के पूरे डीएवी परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने बताया कि स्वामी दयानद एक हिंदू तपस्वी और समाज सुधारक थे । जिन्होंने आर्य समाज (आर्यों का समाज की स्थापना (1875) की थी। वे आर्य समाज के एक हिंदू सुधारवादी आंदोलनकारी थे। वे वेदों के लौकिक और आध्यात्मिक अधिकार की वापसी की वकालत करते थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया कभी भी हो सकती है ध्वस्त, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की दी चेतावनी

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सांड्रा पंचायत में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाल कर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

बहरागोड़ा : सांड्रा पंचायत में मंगलवार माहवारी स्वच्छता प्रबंधन योजना के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें महिलाओं ने हाथ में तख्ती लिए हुए सांड्रा पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव…

Spread the love

Bahragora : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखा पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (50) अज्ञात वाहन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time