Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

गुवा : गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल की। उनके इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे पशु प्रेम एवं मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। जानकारी के अनुसार, सड़क में एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे, जिससे वह दर्द से तड़प रहा था। यह देखकर पिंकी गोच्छाईत ने बिना देर किए कुत्ते के घावों की सफाई की, आवश्यक दवा लगाई और उसके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की। उन्होंने नियमित रूप से उसकी देखभाल कर उसके स्वास्थ्य में सुधार लाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी गोच्छाईत हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। लेकिन इस बार उन्होंने यह साबित कर दिया कि उनकी सेवा भावना केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे बेजुबान जानवरों के प्रति भी समान संवेदना और प्रेम रखती हैं। पिंकी गोच्छाईत ने कहा कि जानवर भी जीवित प्राणी हैं और उन्हें भी दर्द होता है। यदि कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में विद्यार्थी परिषद का गठन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time