Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

गुवा  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हार्टफुलनेस मेडिटेशन (श्री राम चंद्र मिशन) के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रीसेप्टर-सह-ज़ोनल कोऑर्डिनेटर (झारखंड) संजीव कुमार राय ने ध्यान (मेडिटेशन), मानसिक संस्कारों की शुद्धि (क्लीनिंग ऑफ इम्प्रेशंस) तथा प्रार्थना की प्रभावी विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान और सकारात्मक सोच से मानसिक तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।कार्यक्रम में यूनिट के विभिन्न रैंकों के 52 कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी के दौरान उत्पन्न मानसिक तनाव, कार्य के दबाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सकारात्मक तरीके से सामना करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मानसिक संतुलन बनाए रखने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए गए। समापन समारोह में उप कमांडेंट रवि रंजन सिंह ने कहा कि एक सक्षम एवं अनुशासित बल के निर्माण में शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। तनावमुक्त और सकारात्मक सोच रखने वाला कार्मिक अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में सीखी गई ध्यान एवं तनाव प्रबंधन की तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। तीनों दिनों तक प्रतिभागियों ने ध्यान एवं प्रार्थना का नियमित अभ्यास किया तथा आध्यात्मिक और व्यावहारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व को समझा। कार्मिकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें तनावमुक्त रहकर बेहतर कार्य निष्पादन की प्रेरणा मिली। सीआईएसएफ ने भविष्य में भी कार्मिकों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए ऐसे जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time