Gua : किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

गुवा : किरीबुरी के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो का चालक आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। सिविल ऑफिस के समीप स्थित मोड़ पर अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर सीधे गहरी नाली में जा घुसी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। वाहन नाली में फंस जाने से उसे काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिविल ऑफिस के पास का मोड़ काफी संवेदनशील है और यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से इस स्थान पर आवश्यक सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक एवं बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक, सफाई समिति के गठन का लिया निर्णय

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time