पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने की मांग को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नवदीप नगर, कुमारपाड़ा, बंगालीपाड़ा, मुर्गापाड़ा, गोपपाड़ा, राज कचहरी मैदान और मुबारक बस्ती सहित अन्य स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने का आग्रह किया। मुखिया ने बताया कि हल्दीपोखर क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी लोगों का आवागमन होता है। पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हाई मास्क लाइट लगने से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया से जूझ रहे आदिम जनजाति के बच्चों के बीच प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुकांत सीट ने बांटे वस्त्र


















































