Potka : ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण के लिए 20 मेडिकल टीम सक्रिय, 2,353 लोगों की जांच में 37 संक्रमित मिले

पोटका: पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन साहिर पोल की निगरानी में 20 चिकित्सा टीमों का गठन किया है। इन टीमों द्वारा शनिवार को 20 स्थानों पर विशेष जांच शिविर आयोजित किए गए, जहां कुल 2,353 लोगों की मलेरिया जांच की गई। जांच के दौरान 37 लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए।

संक्रमित मरीजों को चिकित्सकों की देखरेख में तत्काल दवा खिलाई गई तथा उन्हें बीमारी से बचाव और नियमित दवा सेवन के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि अगले तीन दिनों तक इन शिविरों में अस्थायी रूप से चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। इस दौरान संक्रमित मरीजों को प्रतिदिन शिविर में बुलाकर दवा दी जाएगी और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जाएगी।

सीएचसी प्रभारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि कई मरीज पहले एक-दो दिन दवा खाने के बाद इलाज बीच में छोड़ दे रहे थे, जिससे बीमारी के नियंत्रण में कठिनाई हो रही थी। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को प्रतिदिन शिविर में बुलाकर चिकित्सकों की निगरानी में दवा खिलाई जाएगी और उनकी नियमित देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से मरीजों का पूरा उपचार सुनिश्चित होगा और पोटका में ब्रेन मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े : Potka : 10 माह के बकाया कमीशन पर सिर्फ एक माह का भुगतान, सरकार डीलरों के साथ मजाक कर रही है : अनवर अली

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time