Gua : बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की सीएसआर सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज, उपायुक्त कार्यालय ने महाप्रबंधक को भेजा पत्र

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सारंडा क्षेत्र के बहदा गांव को सेल मेघाहातुबुरु की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गांवों की सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय की ओर से सेल मेघाहातुबुरु के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में भी बहदा गांव को CSR गांवों की सूची में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। अब एक बार फिर बहदा गांव की ग्राम सभा के प्रस्ताव एवं प्रतिवेदन को संलग्न करते हुए गांव को CSR सूची में शामिल करने का आग्रह किया गया है। यह प्रस्ताव मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत छोटानागरा पंचायत के माध्यम से भेजा गया है। जिला योजना शाखा के नोडल पदाधिकारी (CSR) ने सेल मेघाहातुबुरु से अनुरोध किया है कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। बहदा गांव को यदि सेल मेघाहातुबुरु की CSR गांवों की सूची में शामिल किया जाता है, तो गांव के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए CSR मद से योजनाएं संचालित की जा सकेंगी। साथ ही ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन की इस पहल के बाद सेल प्रबंधन शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर बहदा गांव को CSR सूची में शामिल करेगा, जिससे सारंडा के इस दूरस्थ गांव के विकास को नई गति मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में बढ़ रही गंदगी की समस्या, थाना प्रभारी ने लोगों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time