Potka : 10 माह के बकाया कमीशन पर सिर्फ एक माह का भुगतान, सरकार डीलरों के साथ मजाक कर रही है : अनवर अली

पोटका: झारखंड के पीडीएस दुकानदारों को 10 माह से लंबित कमीशन के भुगतान को लेकर डीलरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पोटका प्रखंड पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि लगातार आंदोलन और मांग के बावजूद सरकार ने केवल अप्रैल 2026 का एक माह का कमीशन जारी किया है, जबकि दिसंबर 2024, जनवरी से अप्रैल 2025 तथा जनवरी से जून 2026 तक का कमीशन अब भी बकाया है।

उन्होंने कहा कि 10 माह के बकाया के बदले सिर्फ एक माह का भुगतान करना डीलरों के साथ मजाक है। सरकार पीडीएस डीलरों को बंधुआ मजदूर समझ रही है और उनकी आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जरूरतों तथा समस्याओं के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। अनवर अली ने कहा कि डीलर नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली का संचालन कर रहे हैं, लेकिन समय पर कमीशन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

सौदान सिंह एवं पवन साईं से अमरप्रीत सिंह काले ने की शिष्टाचार मुलाकात रांची :  भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन…

Spread the love

Potka : हल्दीपोखर में 13 बकरियों की चोरी, 1.20 लाख रुपये का नुकसान

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित सरकारी अस्पताल के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने आसिफ अंसारी की 13 बकरियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time