Gua : महाप्रभु जगन्नाथ,सुभ्रद्रा तथा बलभद्र की मौसीबाड़ी में पूरे श्रद्धा के साथ की गई पूजा

गुवा : महाप्रभु श्री जगन्नाथ बहन सुभद्रा एवं बलभद्र की विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मौसीबाड़ी में तथा गुवा रामनगर स्थित राम मंदिर में पूरे श्रद्धा के साथ पूजा की गयी। प्रभु के सेवक के रूप में राजा की भुमिका निभाने वाले सेल गुवा के सीजीएम कमल भास्कर की उपस्थिति में विवेक नगर में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। वही राम मंदिर में भी महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। पूजारी जितेन्द्र पंडा ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। पूजा कमेटी के सौजन्य से गुवा मंडप में बैठाकर सबों को प्रभु का महाभोग प्रसाद खिलाया। इस दौरान सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का दिल आज भी धड़क रहा है जो भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा के अंदर सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पूजा पूरे श्रद्धा से करनी चाहिए। वे मानव के संपूर्ण कष्टों को हर सुख प्रदान करते हैं। इस दौरान भक्तों में उत्सव का माहौल देखा गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के आयोजन में समिति के साथ सेल सहायक महाप्रबंधक दलाय दयानिधि व अन्य का सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time