Kharagpur : दक्षिण पूर्व रेलवे JFWCE परीक्षा के लिए 19 जुलाई को चलायाएगा विशेष मेमू ट्रेन 

खड़गपुर : झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने 19 जुलाई 2026 को हावड़ा-टाटानगर-हावड़ा परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हावड़ा-टाटानगर परीक्षा विशेष मेमू ट्रेन 19 जुलाई को रात 00:05 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और सुबह 05:35 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यात्रियों एवं परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन हावड़ा और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी यात्रा में यह विशेष मेमू ट्रेन 19 जुलाई को शाम 7:00 बजे टाटानगर से रवाना होगी और 20 जुलाई को रात 1:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी ट्रेन सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है तथा उनकी परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : “विकसित भारत 2047” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन , 415 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का लगाया आरोप 

जमशेदपुर :  टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए ‘मां तुझे सलाम’ संस्था ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन…

Spread the love

Kharagpur : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत RPF ने दो नाबालिग को सुरक्षित बचाया, मेदिनीपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा 

खड़गपुर : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खड़गपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग घटनाओं में रेलवे परिसर में अकेले भटक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time