Gua : बेटों की जान बचाने में पिता की चली गई जान, गुवा में शोक की लहर

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के लोहार बस्ती निवासी दामु हेंब्रम ने अपने दो बेटों की जान बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार सुबह ठाकुरा गांव स्थित कारो नदी में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दामु हेंब्रम अपने दो बेटों के साथ नहाने के लिए कारो नदी गए थे। नहाने के दौरान दोनों बेटे नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। बेटों को संकट में देख दामु हेंब्रम बिना देर किए नदी में कूद पड़े। उन्होंने साहस और सूझबूझ से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकालकर गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दामु हेंब्रम के इस साहसिक बलिदान की क्षेत्र में हर कोई भावुक होकर चर्चा कर रहा है। ज्ञात हो कि दामु हेंब्रम गुवा सेल खदान के ओएचपी विभाग में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, यातायात बाधित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कार्यशैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए नजीर: सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा की कार्यशैली को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा…

Spread the love

Jadugora : यूसिल के विस्थापितों ने नरवा पहाड़ खान प्रबंधक को सौंपा 23 सूत्री मांग पत्र, 10 दिनों की दी मोहलत

मांगें पूरी नहीं हुईं तो यूरेनियम अयस्क का परिचालन ठप करने की चेतावनी : अशोक दास जादूगोड़ा : यूसिल के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन द्वारा स्थानीय विस्थापितों एवं प्रभावितों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time