Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक दायित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने रोचक प्रतियोगिताओं एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा ध्वनि, वायु एवं अन्य प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित किया।

पर्यावरण पहल के महानगर संयोजक मनोज सिंह ने पर्यावरण के महत्व, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा उसके वैकल्पिक उपयोग पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस दौरान सभी बच्चों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय की सचिव जयंती शांता ने तीन माह बाद पुनः इस अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि विद्यालय परिसर में लगाए गए सभी पौधों का समुचित संरक्षण किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक वंदे शंकर, पर्यावरण पहल के महानगर संयोजक मनोज सिंह, झारखंड प्रांत के पर्यावरण प्रमुख सह नेचुरोपैथी विशेषज्ञ एवं पर्यावरण पहल के जिला प्रमुख संजय अग्रवाल, नेचुरोपेथी के विशेषज्ञ एवं प्रांत पर्यावरण प्रमुख डॉ. अनिल राय, विभाग सह विचार प्रमुख किरणजीत कौर, जिला विचार विभाग प्रमुख अशोक कुमार, जिला कार्यालय प्रमुख मनोज सलूजा, जिला सह पर्यावरण प्रमुख विनय शर्मा, युवा प्रमुख अखिल सिंह, सुमित, रमेश, सुरेंद्र प्रजापति, शिवम शिल्प कला केंद्र की अध्यक्ष मधु सिंह, ममता, निशा सिंह, सोनू बिस्वाल, चमन गिल, माधुरी देवी सहित स्वदेशी जागरण मंच एवं शिवम शिल्प कला केंद्र के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के अध्यक्ष जयंती रमन, सचिव जयंती शांता, प्राचार्य अशोक घोष तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय सहयोग एवं समर्पण रहा, जिसके कारण यह आयोजन प्रेरणादायी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मधु सिंह ने प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संसद पर YOUTH का प्रदर्शन व घेराव मोदी सरकार की विफलता : सुधीर कुमार पप्पु

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : संसद पर YOUTH का प्रदर्शन व घेराव मोदी सरकार की विफलता : सुधीर कुमार पप्पु

जमशेदपुर : दिल्ली में हजारों हजार छात्रों ने संसद पर प्रदर्शन और घेराव किया। इसी बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन की खबर मिलते ही संसद के पिछले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time