Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला रोजाना प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा, जहां एक ही छत के नीचे राखियां और लुम्बा सहित गृह सज्जा की सामग्री, उपहार तथा हाथ के बने हुए मंगोड़ी, पापड़, अचार, चूर्ण एवं अन्य उपयोगी सामान उचित मूल्य पर मिलेंगें। मेला का उद्घाटन सोमवार की शाम को मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि महिला मंच की प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा पांडिया द्धारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर मंच की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल और सचिव कंचन खीरवाल ने बताया कि यह मेला विगत 35 वर्षों से प्रतिवर्ष महिलाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजन किया जाता है। यह मेला महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होता है। इस तीन दिवसीय राखी मेले में महिलाओं द्वारा संचालित विभिन्न स्टॉल लगाए गये हैं जो रांची, कोलकाता, घाटशिला, पुरुलिया, धनबाद, राउरकेला, बनारस आदि स्थानों से आये हुए हैं। मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने राखी मेले की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने मंच की बहनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण शाखा अध्यक्ष सीमा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शाखा सचिव कंचन खिरवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शाखा कोषाध्यक्ष सरस्वती अग्रवाल द्वारा दिया गया। मेला उद्घाटन के दौरान लता अग्रवाल, बीना खीरवाल, मंजू खंडेलवाल महिला मंच की प्रांतीय एवं जिला की पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Jamshedpur : संसद पर YOUTH का प्रदर्शन व घेराव मोदी सरकार की विफलता : सुधीर कुमार पप्पु

जमशेदपुर : दिल्ली में हजारों हजार छात्रों ने संसद पर प्रदर्शन और घेराव किया। इसी बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन की खबर मिलते ही संसद के पिछले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time