Jamshedpur : हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर :  साकची थाना अंतर्गत लाइफ लाइन नर्सिंग होम के समीप स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह महिला होमगार्ड को तब मिली जब वह सुबह दरबाजा खोलने पहुंची. छात्रा को फंदे से लटता देख तुरंत फंदे से उतार कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा  की पहचान ईचागढ़ की रहने वाली नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह दो महीने पहले ही जमशेदपुर में कंप्यूटर की कोचिंग करने आई थी. छात्रा ने क्यों फांसी लगायी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. साथ ही छात्रा के परिजनो को भी सूचित कर दिया गया है. सूचना के बाद ईचागढ़ से परिजन पहुंचे. परिजनो के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोशल मीडिया पर आपराधिक घटनाओं से नाम जोड़ने और तस्वीरें लगाकर बदनाम करने की सुनियोजित साजिश रचने वाले हो रहे हैं बेनकाब – सरयू  राय 

बड़ा आरोपः बन्ना गुप्ता आपराधिक गतिविधियों के संरक्षक और सरगना के रुप में सामने आए हैं, अशोक राघव के जप्त मोबाइल में ऐसे कई प्रमाण हैं -पुलिस अशोक राघव और…

Spread the love

Jamshedpur : बिष्टुपुर में कृष्ण और सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का विश्राम, कथा वाचक ने जीवन में मित्रता की अहम भूमिका का दिया संदेश

जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सहित भगवान श्रीकृष्ण और उनके बालसखा सुदामा की पवित्र मित्रता के गुणगान तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time