Ranchi :  कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, झारखंड में SIR का 15 दिन बढ़ाने की मांग की

रांची :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने SIR–2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र जमा करने की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 1.13 करोड़ गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तथा 47.41 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है, जिससे विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है ।इसके अतिरिक्त, 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभा की बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया, ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया की जानकारी आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके। कांग्रेस पार्टी के मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु खासतौर से दल बल के साथ उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : यूसिल में एसिड रिसाव से घायल विस्थापित चाड़ू चाकी से मिलने TMH पहुंचे यूनियन महामंत्री प्रेम सिंह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से गरमाया मामला, कोर्ट में सुनवाई से पहले बुलडोजर चलाने पर सवाल

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान सी रोड स्थित विवादित जमीन पर बुधवार को प्रशासन और टाटा स्टील की संयुक्त कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time