Jadugora : यूसिल में एसिड रिसाव से घायल विस्थापित चाड़ू चाकी से मिलने TMH पहुंचे यूनियन महामंत्री प्रेम सिंह

जादूगोड़ा : इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता वाली यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन के महासचिव प्रेम कुमार सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यूसिल कर्मचारी चाड़ू चाकी से मुलाकात की. चाड़ू चाकी का इन दिनों टीएमएच में इलाज चल रहा है. वह यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में बीते 15 जुलाई को एसिड रिसाव से घायल घायल हो गया था। इस घटना के बाद चाड़ू चाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाड़ू चाकी नादुप गांव का रहने वाला है। प्रेम कुमार सिंह ने उससे मुलाकात की तथा उसका कुशल क्षेम जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की। महामंत्री प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा कंपनी प्रबंधन की  सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आने वाले दिनों में सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में ठेका कर्मचारियों को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण सुरक्षा उपकरण (PPE) उपलब्ध कराने पर उन्होंने बल दिया। साथ ही कहा कि जल्द ही यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव से मुलाकात कर उनके समक्ष ठेका मजदूरों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : ब्रेन मलेरिया से जूझ रहे आदिम जनजाति के बच्चों के बीच प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुकांत सीट ने बांटे वस्त्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मां तुझे सलाम संस्था ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का लगाया आरोप 

जमशेदपुर :  टाटा-बादामपहाड़ रेलखंड पर गुरुमसनी आने-जाने वाले यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का आरोप लगाते हुए ‘मां तुझे सलाम’ संस्था ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को ज्ञापन…

Spread the love

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

जमशेदपुर : सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time