गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया। मिली जानकारी के अनुसार राईका गांव निवासी 25 वर्षीय रमेश सिरका बुधवार शाम अपनी बत्तख की तलाश में जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर अनजाने में एक सांप पर पड़ गया, जिससे सांप ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया। सांप के काटने से उसके पैर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद रमेश ने घबराने के बजाय प्राथमिक रूप से खून निकलने दिया और स्थानीय मान्यता के अनुसार जड़ी-बूटी का सेवन किया। इसके बाद गुरुवार सुबह को वह इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया और बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में जड़ी-बूटी या घरेलू उपचार पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
There is no ads to display, Please add some



















































