पोटका : ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज हो गया है। सोमवार को मलेरिया जांच शिविरों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों की जांच की गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में भी ब्रेन मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि प्रभार संभालने के बाद से लगातार रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई गई, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या घट रही है और जल्द ही मलेरिया पर पूरी तरह नियंत्रण पाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग एहतियात के तौर पर लगातार जांच, निगरानी और जागरूकता अभियान जारी रखेगा, ताकि बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Potka : हाई मास्क लाइट लगाने की मांग, मुखिया ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


















































