Bahragora : रथयात्रा पर केसरदा में युवाओं और महिलाओं ने किया रिकॉर्ड रक्तदान, एनपीजेपी की पहली पहल रही बेहद सफल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की केसरदा पंचायत भवन परिसर में रथयात्रा के पावन मौके पर ‘नई पीढ़ी जन सेवा परिवार’ (एनपीजेपी) द्वारा गुरुवार को आयोजित पहले भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर और कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर की महत्ता को बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए, जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और रक्तदान को जीवनदान व स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन बताते हुए दाताओं की हौसलाअफजाई की। संस्था के अध्यक्ष राजेश बारिक, सचिव अनंत महंती, संस्थापक शुभम बेरा, छोटन गिरी, मुखिया पारो टुडू, सोमनाथ बेसरा, विवेक आर्य और भैरव साव के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुए इस शिविर ने न सिर्फ क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता की नई मिसाल पेश की, बल्कि त्योहार के दिन मानव सेवा के प्रति लोगों के गहरे संकल्प को भी प्रदर्शित किया।

इसे भी पढ़ें  :Bahragora : आगामी रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बेहतर पुलिस-पब्लिक तालमेल पर रहा जोर

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time