Gua : अंतरराष्ट्रीय माहवारी अभियान: “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” के तहत जागरूकता रैली आयोजित

गुवा : गुवा में प्रोजेक्ट बदलाव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय माहवारी अभियान “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” का आयोजन जिला उपायुक्त के आदेशानुसार किया गया। अभियान का उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को दूर करना तथा महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान का संचालन जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी एवं अनुराधा राव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी ने की। इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्वी पंचायत भवन से निकाली गई जागरूकता रैली कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट और रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंची। रैली के दौरान महिलाओं ने स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन तथा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। उन्होंने लोगों से माहवारी को लेकर चुप्पी तोड़ने और इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसके प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है। अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी देने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी स्कूल चिड़िया के स्थापना दिवस पर याद किए गए स्वामी दयानन्द 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time