Lucknow :फॉर्च्यूनर की सर्विस कराने आए सपा नेता की गुंडई, सुपरवाइजर पर तानी पिस्टल, लात-घूंसों से पीटा

लखनऊ : लखनऊ में सुल्तानपुर जिले के सपा नेता शहाबुद्दीन उर्फ इरफान और उनके भाई शावेज़ उर्फ खुर्रम अपनी फॉर्च्यूनर कार की सर्विस कराने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी वर्कशॉप सुपरवाइजर से मामूली कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि शहाबुद्दीन ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी. जाते-जाते धमकी भी दी कि एक हफ्ते के भीतर गोली मार दूंगा.

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सुल्तानपुर के सपा नेता शहाबुद्दीन उर्फ इरफान और उनके भाई शावेज़ उर्फ खुर्रम ने अपनी कार की सर्विस को लेकर हुए विवाद में एक वर्कशॉप सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी. गाली-गलौज करते हुए उन्होंने सुपरवाइजर को लात-घूंसों और पिस्टल के बट से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गाड़ी की सर्विस को लेकर हुआ विवाद

यह घटना लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक टोयटा वर्कशॉप में हुई. सुल्तानपुर के सपा नेता शहाबुद्दीन उर्फ इरफान और उनके भाई शावेज़ उर्फ खुर्रम अपनी फॉर्च्यूनर कार की सर्विस कराने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी वर्कशॉप सुपरवाइजर से मामूली कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि शहाबुद्दीन ने सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी. जाते-जाते धमकी भी दी कि एक हफ्ते के भीतर गोली मार दूंगा.

पिस्टल की बट से किया हमला

पिस्टल तानने के बाद दोनों भाइयों ने सुपरवाइजर प्रमोद विश्वकर्मा पर पिस्टल की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया. इस घटना से वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया. आरोपी शहाबुद्दीन बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का करीबी बताया जाता है. देखें बवाल का वीडियो-

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्हें सुल्तानपुर में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद आरोपी की सपा प्रमुख के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Bihar: खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time