Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट – शिबू सोरेन के मास्क पहनकर सड़कों पर उतरे किसान

रांची:  राजधानी रांची के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन पर आज बड़ा आंदोलन होने वाला था। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत किसानों के साथ हल चलाने का ऐलान किया था। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और कई अन्य नेताओं को नगड़ी पहुंचने से पहले ही रांची के मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास में हाउस अरेस्ट कर दिया।

क्यों भड़का विवाद?
नगड़ी और आसपास के गांवों में जिस जमीन पर रिम्स-2 बनने की योजना है, वह लंबे समय से विवादों में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी खेती की जमीन है। सरकार ने बहुत पहले अधिग्रहण तो किया, लेकिन कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। इसीलिए रैयत अब इस पर अपना हक जताते हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें खेती से रोकने के लिए जमीन पर कांटेदार तार लगा दिए हैं, जिससे गुस्सा और बढ़ गया। इसी के विरोध में नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन का आह्वान किया था।

प्रशासन बनाम किसान
नगड़ी में किसानों की भारी भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। नगड़ी आने वाली सैकड़ों गाड़ियों को रोक दिया गया है। रांची और आसपास के जिलों की सीमाओं पर चेकपोस्ट बनाकर गाड़ियों की जांच हो रही है।
प्रशासन का कहना है कि यह सब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। वहीं किसानों और नेताओं का आरोप है कि प्रशासन उनकी आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने की कोशिश कर रहा है।

प्रशासन की सख्ती के बावजूद नगड़ी में किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। कई किसान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मास्क पहनकर सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं बल्कि अस्तित्व और अस्मिता की लड़ाई है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नगड़ी की जमीन पर सियासी घमासान, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का “हल चलाओ” कार्यक्रम आज

Spread the love

Related Posts

Muri : व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह का मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर जेएलकेम ने निकाली पदयात्रा  

मुरी : झारखंड के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह से मानदेय भुगतान लंबित है। इसके विरोध में बुधवार को जेएलकेएम केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं आंदोलनकारी नेता…

Spread the love

Muri : अंशकालिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दिया समर्थन

सकारात्मक परिणाम तक आंदोलन जारी रहेगा: प्रो० शशोधर महतो मुरी : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज छठे दिन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time