Ambani परिवार के गणेशोत्सव में गूंजी Maithili Thakur की आवाज, साड़ी और जूलरी में दिखी बेहद खूबसूरत

मुंबई:  बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर अब अंबानी परिवार के गणेश उत्सव का हिस्सा बन गईं। अपनी सुरीली आवाज से अलग-अलग मंचों पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाली मैथिली ने इस बार एंटीलिया में ‘एंटीलिया चा राजा’ की स्थापना पर भक्ति गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया।

मैथिली ठाकुर ने इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए। गुलाबी बनारसी साड़ी और हैवी गोल्डन जूलरी पहने वो बेहद आकर्षक लग रही थीं।

मैथिली ने अंबानी परिवार के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं। अनंत अंबानी भी उनके साथ पोज देते नजर आए। पोस्ट में मैथिली ने लिखा— “अत्यंत सरल स्वभाव के धनी अंबानी परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

अंबानी परिवार हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से गणेश चतुर्थी मना रहा है। गणपति की स्थापना एंटीलिया में की गई, जिन्हें खुद अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी घर लेकर आए। इस मौके पर कई नामी सेलेब्स भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

एक्ट्रेस मानसी पारेख भी अपने पति और बेटी के साथ ‘एंटीलिया चा राजा’ का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। गुलाबी सूट में मानसी बेहद प्यारी दिखीं, जबकि उनकी बेटी पीले सूट में नजर आई। परिवार ने अनंत और राधिका अंबानी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। अनंत ब्लू शेरवानी और राधिका गुलाबी सूट में आकर्षक लग रहे थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

वकील मंगेतर ने Singer को जूतों से पीटा – घर से निकाला, इंस्टाग्राम पर जाहिर किया दर्द
Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : बहरागोड़ा के टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर महंती ने किया उद्घाटन

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, सौहार्द और भाईचारे का दिखा अनूठा संगम सांस्कृतिक कला और परंपरा का जीवंत उत्सव बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत अंतर्गत टोटासाई गांव में…

    Spread the love

    Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *