Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  • कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सुरेश जाना का आज निधन हो गया। उनके देहांत की खबर फैलते ही पूरे बहरागोड़ा प्रखंड सहित राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय सुरेश जाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे और उन्होंने वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया। आम जनता की समस्याओं को लेकर वे हमेशा संघर्षरत रहे और जनसेवा को ही अपना धर्म मानते थे।

इसे भी पढ़ें : Potka : धान कटौती और भुगतान में देरी को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

राजनीतिक व सामाजिक जगत ने जताया गहरा शोक

स्वर्गीय सुरेश जाना की छवि साकरा पंचायत और आसपास के इलाकों में एक मिलनसार, सरल और संघर्षशील नेता के रूप में रही। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों का कहना है कि सुरेश जाना का जाना न केवल कांग्रेस पार्टी, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद की। निधन की सूचना मिलते ही शासन गांव स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Jamshedpur : चीनी-प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी बौखलाए, विधायक सरयू राय ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने की सरकार को दी सलाह

सरयू राय ने मोदी, हेमंत और इरफान को टैग कर ट्वीट किया चीनी-प्याज की महंगाई से झारखंड पर बढ़ा दबाव जमशेदपुर : चीनी और प्याज की बढ़ती कीमतों का असर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time