Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

  • फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली
  • आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस

गुवा : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से बीते 30 जनवरी की रात अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। काफी खोजबीन के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने 3 फरवरी को बड़ाजामदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांच के दौरान 4 फरवरी को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी 24 वर्षीय बलबीर सिंह उर्फ गोरा सिंह, पिता त्रिलोचन सिंह को बड़बिल न्यू मार्केट वार्ड संख्या 9 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा के प्रति संतोष और विश्वास बढ़ा है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अवैध बालू माफियाओं पर बरसोल पुलिस का शिकंजा: 16 चक्का ट्रक जब्त, पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था बालू

बहरागोड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर बरसोल थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा के जामसोला से अवैध रूप से बालू लादकर झारखंड के रास्ते…

Spread the love

Potka : कोवाली पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

पोटका : कोवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से लंबित आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए हरिणा पंचायत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time