Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का निवासी है, पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से अस्पताल ले जाया गया

घटना उस समय घटी जब राशिद ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए कार सवार कुछ युवकों ने रास्ते में उसे रोका और बिना किसी कहासुनी के उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से राशिद संभल नहीं पाया और स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल राशिद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time