Jamshedpur : साकची में निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

  • स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए सुविधाजनक बनाने का प्रयास
  • जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा सीधा बाजार

जमशेदपुर : स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट का निरीक्षण उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की कार्यकारी एजेंसी को 10 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की पहल पर यह मार्ट ग्रामीण स्तर पर प्रचलित हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों को स्थाई दुकान के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाने का कार्य करेगा, जिससे कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने और प्रदर्शित करने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में 8 फरवरी को 101 गरीब जोड़ों की भव्य शादी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

जमशेदपुर हाट पलाश मार्ट निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

उपायुक्त ने भवन निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हाट पलाश मार्ट के दुकान का आवंटन, संचालन और मेंटेनेंस के लिए समिति बनाने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह पहल स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने और उनके उत्पादों की पहचान बढ़ाने में सहायक होगी।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time