जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन दाखिल किया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए निर्मला देवी ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद नगर परिषद का चुनाव हो रहा है. जिसमें जनता की भागीदारी का मौका मिला है. क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है. खासकर सड़क, नाली दुरूस्त कराना, साफ-सफाई निरंतर हो. महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा मिले. निर्मला देवी के पति कामेश्वर सिंह ने बताया कि जुगसलाई की जनता को वर्षों बाद अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है. ऐसे में निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : वार्ड संख्या 19 : रानी परवीन ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया
There is no ads to display, Please add some



















































