Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

  • झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश
  • संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर : बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने परिचय दिए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। सभी सदस्यों ने मानवाधिकारों की रक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान

संगठन की बैठक में मानवाधिकारों की रक्षा पर हुई चर्चा

समारोह के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने अर्चना सिंह का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और शाल ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया। अपने संबोधन में अर्चना सिंह ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन उन लोगों के लिए काम करेगा जिनके अधिकारों का हनन होता है या जिन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। संगठन पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित पद देकर प्रथम सूची जारी की जाएगी, ताकि वे जनहित में ईमानदारीपूर्वक सेवा कर सकें।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बांसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, पेनल्टी शूटआउट में कटक की टीम ने जीता खिताब

अर्चना सिंह ने मानवाधिकार संरक्षण में संगठन की भूमिका पर दिया मार्गदर्शन

बैठक में प्रमुख रूप से फातिमा शाहीन, गीता सिंह, सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ममता भूमिज, पूनम देवी, मनजीत कौर, माधुरी सिंह, बी लक्ष्मी, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, रीना, रानी राग, सुमित्रा पांडा, सविता राय, रितु कौर, वेद प्रकाश तिवारी, सहदेव उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, महावीर साहू, रंजीत सिंह, रवि सिंह, विभूति जैना, चंदन, जीसी मोहंती, देव, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह ने संगठन के प्रति लोगों में उत्साह और जागरूकता बढ़ाई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time